ऑपरेशन ट्राइडेंट

  • यह वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान कराची बंदरगाह पर भारतीय नौसेना द्वारा किया गया जवाबी हमला था।
  • भारत ने इस ऑपरेशन के दौरान पहली बार एंटी-शिप मिसाइलों का इस्तेमाल किया
  • इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी विध्वंसक जहाज़ ‘पीएनएस खैबर’ को नष्ट कर दिया था।
  • भारतीय नौसेना के तीन युद्धपोतों – INS निपत, INS निर्घाट और INS वीर ने हमले में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • ऑपरेशन ट्राइडेंट को तत्कालीन नौसेना प्रमुख एडमिरल एसएम नंदा के नेतृत्व में लांच किया गया था। 
  • इस मिशन की जानकारी देने और स्वीकृति लेने एडमिरल नंदा स्वयं तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी के पास गए थे।
  • 25वीं स्क्वॉर्डन कमांडर बबरू भान यादव के नेतृत्व में 4 दिसंबर, 1971 को नौसेना ने कराची स्थित पाकिस्तान नौसेना हेडक्वार्टर पर पहला हमला किया था।
  • इस ताबड़तोड़ हमले के बाद कराची के तेल डिपो में आग लग गई थी, जिसे सात दिन-सात रातों तक बुझाया नहीं जा सका था।
  • इस अद्भुत मिशन की याद में हर साल 4 दिसंबर को ‘भारतीय नौसेना दिवस’ मनाया जाता है।

Categorized in: