केन्द्रीय सरकार के विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs-MEA) ने 30 दिसंबर 2020 को Global Pravasi Rishta Portal लॉन्च किया
MEA ने वैश्विक भारतीय प्रवासी लोगों के लिए Global Pravasi Rishta App भी लॉन्च किया है।
इस Portal & App के द्वारा दुनिया भर में रहने वाले लगभग 3.12 करोड़ भारतीय जुड़ने में मदद मिलेगी।
इस Portal की आधिकारिक वेबसाईट https://pravasirishta.gov.in/ पर जाकर एक्सेस किया जा सकता है।
Android मोबाइल फोन उपयोगकर्ता अपने स्मार्टफ़ोन पर Google Play स्टोर से Global Pravasi Rishta App डाउनलोड कर सकते हैं।
यह Portal & App भारतीय मिशन (विदेश में), विदेश मंत्रालय ओर भारतीय प्रवासी (Indian Diaspora) के बीच तीन-तरफ़ा संचार बनाने में मदद करेंगे।
ग्लोबल प्रवासी भारतीय मोबाइल ऐप के द्वारा अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
भारतीय मिशन पोर्टल के द्वारा पंजीकृत प्रवासी भारतीयों की कुल संख्या प्राप्त कर सकता है।
विश्व स्तर पर लगभग 3.12 करोड़ प्रवासी भारतीय हैं, जिनमें से 1.78 करोड़ गैर-निवासी भारतीय (Non-Resident Indians -NRI) हैं और 1.34 करोड़ भारतीय मूल के व्यक्ति (Persons of Indian Origin -PIO) हैं।
ग्लोबल प्रवासी रिश्ता पोर्टल के उद्देश्य
ग्लोबल प्रवासी रिश्ता पोर्टल केन्द्रीय सरकार द्वारा चलायी जाने वाली विभिन्न मौजूदा और नई सरकारी योजनाओं से जुड़कर OCI, PIO और NRI समुदाय को भी सुविधा प्रदान करेगा।
पोर्टल किसी भी संकट प्रबंधन के दौरान विदेशों में रह रहे भारतीयों की सहायता करेगा और NRI और PIO को भी मदद करेगा।
ग्लोबल प्रवासी रिश्ता पोर्टल आपात स्थिति में कांसुलर सेवाओं को भारतीय प्रवासियों तक पहुंचने में मदद करेगा।
यह रिश्ता पोर्टल केन्द्रीय सरकार और प्रवासी भारतीयों के बीच संचार को सक्षम करेगा और इसमें सलाह और आपातकालीन अलर्ट जारी करने की क्षमता भी होगी।
इस पोर्टल में प्रवासी भारतीयों के लिए पासपोर्ट, वीजा, और अन्य कांसुलर सेवाओं की उपयोगी जानकारी भी होगी।