FIDE

  • खिलाड़ी को ‘ग्रेंड मास्टर’ का ख़िताब शतरंज की सर्वोच्च संस्था “विश्व शतरंज महासंघ” यानि FIDE द्वारा दिया जाता है।
  • यह शतरंज की दुनिया में दिया जाने वाला सर्वोच्च ख़िताब है।
  • FIDE का नाम फ्रेंच भाषा में रखा गया है और इसका फुल फॉर्म है फेडरेशन इंटरनेशनेल डेस एचेक्स
  • इसकी स्थापना 20 जुलाई 1924 में की गयी थी और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने इसे 1999 में अंतर्राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में मान्यता दी थी।
  • यह शतरंज के क्षेत्र में व्यक्तिगत गेम खेलने और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए नियम बनाता है।
  • ग्रैंड मास्टर के अलावा FIDE सात अन्य टाइटल भी प्रदान करता है जिसमें इंटरनेशनल मास्टर, FIDE मास्टर, कैंडिडेट मास्टर, महिला ग्रैंडमास्टर, महिला इंटरनेशनल मास्टरमहिला FIDE मास्टरऔर महिला कैंडिडेट मास्टर शामिल हैं।
  • ग्रैंड मास्टर का खिताब देने की शुरुआत साल 1950 से हुई थी।
  • इस खिताब को देने के लिए FIDE ने दो तरीके बना रखे हैं – पहला कुछ खास मानकों को पूरा करने के बाद और दूसरा कुछ खास प्रतियोगिताओं को जीतने के बाद।
  • विश्वनाथन आनंद पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर थे और भरत सुब्रह्मण्यम देश के नवीनतम 73वें ग्रैंड मास्टर हैं।

Categorized in: