ऑटिज्म

  • यह एक विकासात्मक विकार है जिसमे प्रभावित व्यक्ति सामाजिक संपर्क और संचार की कठिनाइयों का सामना करता है। 
  • इसमें प्रतिबंधित और दोहरावदार व्यवहार एक प्रमुख विशेषता है। 
  • ऑटिज्म के लक्षण आमतौर पर बच्चे के पहले तीन वर्षों के दौरान पहचाने जाते हैं। 
  • ऑटिज्म के लक्षण धीरे-धीरे विकसित होते हैं। 
  • यह विकार आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारकों के संयोजन से जुड़ा हुआ है। 
  • यह विकार महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक होता है।

विश्व ऑटिज्म दिवस

  • विश्व ऑटिज्म दिवस हर साल 2 अप्रैल को मनाया जाता है।  
  • इस दिन को 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा नामित किया गया था।
  • यह संयुक्त राष्ट्र के 7 आधिकारिक स्वास्थ्य विशिष्ट दिनों में से एक है।

Categorized in: