विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day)

  • नारियल की खेती को बढ़ाने के लिए हर वर्ष 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन एशियाई प्रशांत नारियल समुदाय (APCC) के गठन दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • नारियल विकास बोर्ड के तत्वावधान में हर साल देश भर के विभिन्न नारियल उत्पादक राज्यों में यह दिवस मनाया जाता है।
  • 2022 की थीम “Growing coconut for a better future and life” है।

एशियाई और प्रशांत नारियल समुदाय (Asian and Pacific Coconut Community – APCC)

  • APCC 18 सदस्य देशों का एक अंतर-सरकारी संगठन है।
  • यह संगठनअधिकतम आर्थिक विकास प्राप्त करने के लिए नारियल के विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने, समन्वय और सामंजस्य स्थापित करने के लिए कार्य करता है।
  • भारत APCC के संस्थापक सदस्यों में से एक है और वैश्विक नारियल उत्पादन और उत्पादकता में पहले स्थान पर है।
  • भारत का वार्षिक नारियल उत्पादन 2437.80 करोड़ है और उत्पादकता 11616 नारियल प्रति हेक्टेयर है।

नारियल विकास बोर्ड (Coconut Development Board)

  • नारियल विकास बोर्ड (CBD) भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में संचालित होता है।
  • यह नारियल और नारियल से संबंधित उत्पादों के व्यापक विकास के लिए जिम्मेदार है।
  • इस बोर्ड की स्थापना 12 जनवरी 1981 को हुई थी।
  • इसका मुख्यालय कोच्चि, केरल में स्थित है और क्षेत्रीय कार्यालय बेंगलुरु, चेन्नई और गुवाहाटी में स्थित हैं।
  • इस बोर्ड के छह राज्य केंद्र हैं जो कोलकाता, भुवनेश्वर, ठाणे, पटना, हैदराबाद और पोर्ट ब्लेयर में स्थित हैं।

Categorized in: