राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (National Statistics Day)

  • प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
  • यह दिवस 29 जून को प्रो. पी.सी. महालनोबिस की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
  • 29 जून को प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस द्वारा राष्ट्रीय सांख्यिकीय प्रणाली स्थापित करने में किये गये योगदान को सम्मानित करने के लिए चुना गया था।
  • राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस वर्ष 2007 में प्रथम बार मनाया गया था
  • विश्व सांख्यिकी दिवस 20 अक्तूबर को मनाया जाता है।

दिवस का उद्देश्य

  • दैनिक जीवन में सांख्यिकी के उपयोग को लोकप्रिय बनाना और जनता को इस बात के लिये जागरूक करना कि नीतियों को आकार देने तथा तैयार करने में सांख्यिकी किस तरह सहायक है।

प्रो. पी.सी. महालनोबिस

  • उन्हें भारत में आधुनिक सांख्यिकी का जनक माना जाता है।
  • 1968 में पद्म विभूषण से सम्मानित प्रोफेसर पी.सी. महालनोबिस के सांख्यिकी के क्षेत्र में योगदान को दुनिया भर में मान्यता प्राप्त है।
  • उन्होंने 1947 से 1951 तक सांख्यिकीय नमूनाकरण पर संयुक्त राष्ट्र उप आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया ।
  • 1931 में, प्रो. पीसी महालनोबिस ने ISI-भारतीय सांख्यिकी की स्थापना की।
  • स्वतंत्रता के बाद, ISI द्वारा एक व्यापक सामाजिक-आर्थिक राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण डिजाइन और योजना बनाई गई थी, इस सर्वेक्षण के लिए- राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (NSS) उनके द्वारा वर्ष 1950 में स्थापित किया गया था।
  • आज तक देश में नमूना सर्वेक्षणों के संग्रह के लिए NSS भारत सरकार की प्रमुख एजेंसी है।

Categorized in: