विश्व फोटोग्राफी दिवस

  • हर साल विश्व फोटोग्राफी दिवस 19 अगस्त को दुनिया भर में मनाया जाता है।
  • यह दिन प्रतिवर्ष मनाया जाता है और यह फोटोग्राफी की कला, शिल्प और विज्ञान पर केंद्रित है।
  • विश्व फोटोग्राफी दिवस 2022 की थीम “Pandemic Lockdown through the lens” है।
  • ‘Photography’ एक ग्रीक शब्द है जो ‘Phos’ यानी Light और ‘Graphy’ यानी Drawing या Writing से बना है।
  • फोटोग्राफी शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले ब्रिटेन के वैज्ञानिक, गणितज्ञ, एक्सपेरिमेंटल फोटोग्राफर जॉन हर्शेल (John Herschel) ने की थी।

इतिहास

  • 19वीं सदी की शुरुआत से ही फोटोग्राफी जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है।
  • विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत 19वीं शताब्दी में दो फ्रांसीसी जोसफ नीसफोर नीपसे और लुई डागुएरे ‘डगुएरियोटाइप’ के साथ हुई।
  • Daguerreotype फोटोग्राफी से जुड़ी एक प्रक्रिया थी।
  • फ्रेंच एकेडमी ऑफ साइंसेज ने आधिकारिक तौर पर 1839 में Daguerreotype का समर्थन किया।

पहली फोटो(तस्वीर) 

  • नेपोलियन बोनापार्ट को वाटर लू के युद्ध में हराने के बाद कैदी जीवन बिताने के लिए जब अटलांटिक महासागर के सेंट हेलेना द्वीप पर भेजा गया तब एक फ्रेंच नागरिक  जोसफ नीसफोर नीपसे ने किसी तरह सिल्वर क्लोराइड युक्त पेपर पर उसकी तस्वीर ली थी।
  • उस तस्वीर को लंबे समय तक रखा नहीं जा सका और इस तरह पहली स्थायी तस्वीर बनते-बनते रह गई।
  • जोसफ नीसफोर नीपसे ने प्रयास नहीं छोड़ा और सन् 1826-27 में उन्होंने अपनी खिड़की से बाहर के दृश्य की तस्वीर ली। इस तरह विश्व की पहली स्थायी तस्वीर तस्वीर में कैद हो गई।

Categorized in: