MapmyIndia ने घोषणा की है कि Mappls का MapmyIndia ऐप नेविगेशन कैटेगरी में नंबर 1 ऐप होने के अलावा, Apple iOS ऐप स्टोर पर सभी कैटगरी (फ्री ऐप्स) में नंबर 1 ऐप बन गया है। इसके अलावा, मैपल्स ऐप नेविगेशन और मैप्स कैटेगरी में नंबर एक ऐप है जो एंड्रॉइड गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। आइए इसकी अधिक जानकारी देते हैं।

कारगिल विजय दिवस: वीरता की विजय का स्मरण

MapmyIndia की विशेषताएं

मैपल्स ऐप यूजर्स को कई विशेषताएं देता है। यह गूगल मैप से पूरी तरह अलग है। यह अनूठी सुविधा पूरे भारत में उपयोगकर्ताओं को मिल सकती है। ऐप में 3 डी जंक्शन व्यू, रोड स्पीड लिमिट अलर्ट, ट्रिप टोल, ईंधन लागत अनुमान और आगामी स्पीड ब्रेकर, शार्प कर्व्स, गड्ढों और अन्य सुरक्षा अलर्ट हैं।

ये फीचर, जो आम तौर पर अन्य मानचित्र ऐप्स में नहीं होते है, वह मैपल्स ऐप पर उपलब्ध है यह उपयोगकर्ताओं के लिए बहुत उपयोगी हैं।

मैपल्स ऐप आईओएस, एंड्रॉइड और वेब पर उपलब्ध है (मैपल्स.कॉम) और कार में एंड्रॉइड ऑटो और कारप्ले पर भी काम करता है।

SpaceX’s Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस: क्या है, कैसे काम करता है और इसके फ़ायदे

मैपल्स ऐप के फायदे

मैप माय इंडिया ने पिछले साल फ्री मैपल्स ऐप में जंक्शन व्यू नामक सड़क सुरक्षा सेवा शुरू की थी। मैपल्स ऐप का जंक्शन व्यू फीचर चौराहों को स्पष्ट रूप से चिह्नित लेन के साथ 3D व्यू प्रदान करता है। यूजर्स नेविगेट करते समय फोटो में फ्लाईओवर के entry or exit बिंदुओं को देख सकते हैं।

इसके अलावा, next जंक्शन का प्रीव्यू भी दिखाया जाता है अगर वह उपलब्ध है।नेविगेशन ऑन होने पर यूजर्स डिस्प्ले चौराहे को बंद करने के लिए बस जंक्शन व्यू एरो मार्क पर टैप कर सकते हैं। यह विशेषता नेविगेशन अनुभव को improv करती है।

Categorized in:

Tagged in: