Why is World Population Day celebrated?

11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिन को हर साल मनाया जाता है, ताकि दुनिया भर में बढ़ती जनसंख्या पर लोगों को जागरूक किया जा सके। इसके साथ ही लोगों को जनसंख्या मुद्दों के समाधान और इनसे आगे कैसे निपटना चाहिए, इसके महत्व को समझाते हैं। 11 जुलाई 1989 को यूनाइटेड नेशंस ऑर्गेनाइजेशन ने वर्ल्ड पॉपुलेशन डे (United Nations Organization World Population Day) घोषित किया. उसके बाद से यह दिन हर वर्ष इसी दिन मनाया जाता है।

चश्मे की तरह पहनने वाला टीवी 1963 में ही बन गया था ?

विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत (Beginning of World Population Day)

11 जुलाई 1989 को विश्व पॉपुलेशन दिवस मनाया गया था। डॉक्टर केसी जकारिया ने इस दिन को मनाने की सलाह दी। बता दें कि 1000 ई. में विश्व की जनसंख्या 40 करोड़ थी, जो 1804 तक 1 अरब हो गई थी। 1960 में 3 अरब और 1987 में 5 अरब। आज विश्व की जनसंख्या 8 अरब से अधिक है।

विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व क्या है?(What is the significance of World Population Day?)

इस दिन को हर साल मनाया जाता है, ताकि दुनिया भर में बढ़ती जनसंख्या पर लोगों को जागरूक किया जा सके। इसके साथ ही लोगों को जनसंख्या मुद्दों के समाधान और इनसे आगे कैसे निपटना चाहिए, इसके महत्व को समझाते हैं।

क्या पृथ्वी पहले से गर्म हो रही है ?

विश्व जनसंख्या दिवस 2023 की थीम क्या है? (What is the theme of World Population Day 2023?)

विश्व पॉपुलेशन डे की इस वर्ष (2023) की थीम है एक ऐसी दुनिया की कल्पना करना जहां 8 अरब लोगों का भविष्य आशाओं से भरा हो। किसी भी दिन को दुनिया भर में सेलिब्रेट करने का एक उद्देश्य होता है, और इस उद्देश्य के तहत हर वर्ष कोई नई थीम विकसित की जाती है और जनता को जानकारी दी जाती है। विश्व जनसंख्या दिवस 2023 की थीम है, “Imagine a world where everyone all 8 billion of us has a future bursting with promise and potential” “एक ऐसी दुनिया की कल्पना करना जहां हम सभी से 8 अरब लोगों का भविष्य आशाओं और संभावनाओं से भरपूर हो”

विश्व पॉपुलेशन दिवस का लक्ष्य(Goal of world Population Day)

वर्तमान में दुनिया की जनसंख्या 8 अरब से अधिक है | जनसंख्या वृद्धि ने पर्यावरण पर बुरा असर डाला है। यही कारण है कि पर्यावरण में हो रहे तेजी से बदलाव को रोकने के लिए लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही दुनिया भर को इस बात के लिए प्रेरित करना है कि एक दिन विश्व एक स्थाई जनसंख्या को प्राप्त कर सके जिससे पर्यावरण और पृथ्वी को कोई नुकसान नहीं हो।

पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न उत्तर

11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है?

11 जुलाई, 1987 को विश्व की जनसंख्या लगभग पाँच अरब लोगों तक पहुँचने के महत्व ने इस विशेष अवसर की स्थापना की प्रेरणा दी। विश्व जनसंख्या दिवस 2023 का विषय है “एक ऐसी दुनिया की कल्पना करें जहां हम सभी 8 अरब लोगों का भविष्य आशाओं और संभावनाओं से भरपूर हो।”

विश्व जनसंख्या दिवस कब घोषित किया गया था?

1989 में संयुक्त राष्ट्र ने इस खास दिन की स्थापना की। डॉ. केसी जकारिया ने विश्व जनसंख्या दिवस का प्रस्ताव किया था क्योंकि 11 जुलाई 1987 को विश्व की जनसंख्या पांच बिलियन हो गई।

विश्व जनसंख्या दिवस के जनक कौन है?

1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल (UNDP) ने विश्व जनसंख्या दिवस की घोषणा की।

जनसंख्या दिवस क्यों मनाते हैं?

जनसंख्या के मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने के लिए 

हमारे देश की जनसंख्या कितनी है?

पहली बार भारत की जनसंख्या चीन से ज्यादा हुई है,सन 2022 में भारत की जनसंख्या 1,417,173,173 थी |