संधारणीय कृषि अथवा टिकाऊ कृषि
बदलते पर्यावरण अर्थातृ धरती के तापक्रम में वृध्दि, समुद्र के स्तर में बढ़ोतरी एवं ओजोन की परत में क्षति आदि नई उत्पन्न विषमताओं में कृषि को संधारणीयता देने के साथ-साथ बढ़ती आबादी को अन्न खिलाने के लिए उत्पादकता के स्तर पर क्रमागत वृध्दि करना ही टिकाऊ खेती है। दूसरे शब्दों में वह खेती है, जो मानव की वर्तमान एवं भावी पीढ़ी की अन्न, चारे, वस्त्र तथा र्इंधन की आवष्यकताओं को पूरा करे जिसमें परम्परागत विधियों एवं नई तकनीकों का समावेष हो, भूमि पर दबाव कम पड़े, जैव-विविधता नष्ट न हो, रसायनों का कम प्रयोग, जल एवं मृदा प्रबन्ध सही हो, संधारणीय खेती कहलाएगी।
संधारणीय कृषि का उद्देश्य
संधारणीय कृषि दीर्घावधि में :
- मानव के भोजन एवं रेशों (फाइबर) की आवश्यकताओं की पूर्ति करेगी;
- अनवीकरणीय उर्जा के स्रोतों का अधिकतम दक्षता के साथ कम से कम उपयोग करेगी।
- जहाँ सम्भव होगा प्राकृतिक जैविक चक्रों एवं नियंत्रणों को अन्य संसाधनों के साथ मिश्रित करके उपयोग करेगी;
- कृषि कार्यों को आर्थिक रूप से स्वपोषित (Sustainable) बनायेगी।
21 वीं सदी में टिकाऊ खेती के निम्नलिखित बातों पर विषेष ध्यान देना होगा-
- फसल प्रणाली के साथ- साथ एग्री-बिजनैस आधारित खेती में विविधीकरण करना जिसमें फसल + डेयरी/पषुपालन/बकरी/मत्स्य/मुर्गी /बत्तख/कछुआ/तीतर/बटेरपालन/बागवानी, औषधीय एवं सुगंध पौधे, फूल, फल सब्जियाँ, मषरुम, रेषम आदि ताकि आमदनी बढ़े।
- प्रमुख स्त्रोतों- ऊर्जा, जल, भूमि एवं मानव शक्ति (श्रम) को सुव्यवस्थित ढ़ंग से संगठित करना होगां
संधारणीय खेती के आधार
1. विभिन्न फसलों का फसल प्रणाली में समावेष करने से प्रति इकाई लागत को कम किया जा सकता है। इससे विभिन्न प्रकार की खाद्यान जैसे धान्य, दाल, तेल व रेषा इत्यादि आवष्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य का संरक्षण होता है।
2. संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करे। इससे फसलों का गुणवत्ता उत्पादन युक्त भरपुर होगा। यहा पर संतुलित उर्वरक प्रयोग से तात्पर्य सिर्फ यह हैं कि नत्रजन फास्फोरस व पोटाष का सही अनुपात में प्रयोग करें इसके अभाव आवष्यकतानुसार सुक्ष्म पोषक तत्वों का भी प्रयोग करना है। आवष्यक संतुलित उर्वरकों के प्रयोग से मृदा में पोषण तत्वों की उपलब्धता में होने वाले असंतुलन भी कम होता है।
3. एकीकृत पोषक तत्वों आपूर्ती प्रबन्धन आवष्यक है। इसके अन्तर्गत कार्बनिक खादें जैसे गोबर की खाद, हरी खाद, वर्मी कम्पोस्ट इत्यादि का रासायनिक उर्वरकों के साथ उचित मात्रा में प्रयोग किया जाता है। इससे उत्पादकता में वृध्दि के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य में भारी सुधार होता है।
4. जल का समुचित प्रयोग करें। फसलों में जल के उचित प्रबन्धन से उर्वरक एवं अन्य उत्पादन घटकों की उपयोग क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।
5. खर पतवारों का एकीकृत नियन्त्रण करना। खरपतवार के प्रभावषाली नियन्त्रण के लिए नाषी रसायनों जैविक तौर तरीका भी अपनाया जाए प्रदूषण को भी कम किया जा सकता है।
6. रोग एवं कीटों का एकीकृत नियन्त्रण करना। रोग एवं कीटों का समन्यवित नियन्त्रण करने से कीटों व रोगों का रसायनिक पदार्थों के प्रति होने वाले सहनषीलता को नियन्त्रित किया जा सकता है। तथा साथ-साथ कृषि लागत में भी कमी की जा सकती है।
संधारणीय खेती के लाभ
1. मृदा की उर्वरा शक्ति को न केवल बनाये रखता हैं बल्कि उसमें वृध्दि भी करता है।
2. पोषक तत्वों को संतुलित एवं दीर्घकालीन उपयोगी बनाता है।
3. मृदा में लाभकारी सुक्ष्म जीवों की पर्याप्त जनसंख्या को बनाये रखता है।
4. भूमिगत जल स्तर को बनाये रखना।
5. रसायनों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले प्रदूषण का कम होना।
6. प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग पर बल
मुख्य विषय | |||
ज्ञानकोश | इतिहास | भूगोल | कृषि |
गणित | अँग्रेजी | रीजनिंग | राज्यव्यवस्था |
डाउनलोड | एसएससी | रणनीति | क्विज़ |
अर्थव्यवस्था | विज्ञान | हिन्दी | जीवनी |
राज्यवार | हिन्दी | टेस्ट सीरीज़ (Unlimited) |
Related Posts:
- विज्ञान के 120 प्रश्न जो UPSC, UPPSC, SSC में हमेशा पूछे जाते हैं | व्याख्या सहित
- 721🔥 हद से ज़्यादा बार पूछे गए GK के प्रश्न | अभी रट लें | Download PDF
- वैदिक काल का इतिहास | सम्पूर्ण जानकारी
- 185 महत्वपूर्ण आर्थिक शब्दावली | Financial Terminology
- पंचायती राज नोट्स | गठन | संरचना | आरक्षण | कार्य
- भारतीय संविधान के सभी अनुच्छेद | All Articles of Indian Constitution Hindi
- हडप्पा सभ्यता- सिन्धु घाटी की सभ्यता | Harappa/Hadappa Sabhyata in Hindi
- रसायन विज्ञान [283 Facts] ई बुक भाग 1 से 3 डाउनलोड | Chemistry Notes in Hindi | Download
- SSC से सम्बंधित A to Z जानकारी | 84+ सवालों के जवाब | What is SSC ?
- प्रागैतिहासिक काल के बारे में सम्पूर्ण जानकारी
- कविगुरु रबीन्द्रनाथ ठाकुर की जीवनी | Biography of Ravindra Nath Tagore in Hindi
- धातु ,अधातु और यौगिकों की उपयोगिता | Metal and non-metal compounds in Hindi
- स्वतंत्रता दिवस ( 15 August) पर भाषण, कविता, निबंध, इतिहास, अनमोल वचन, Q&A, Videos
- मौर्य साम्राज्य 🔥
- बौद्ध धर्म का इतिहास, सम्पूर्ण कवरेज, वीडियो, ऑडियो एवं प्रश्न-उत्तर
- दिल्ली सल्तनत - सभी वंश
- 185 🔥 महत्वपूर्ण समितियां व आयोग और उनके कार्य | Download PDF | Samiti aur Aayog
- भूकंप, कारण और उसके प्रभाव | Earthquake, Reasons and its Effects in Hindi
- जापान में किस प्रकार की कृषि की जाती है ?
- सरकारी नौकरी पाने का सबसे आसान तरीका | Easiest Way to Get Government Job