द्वितीय विश्व युद्ध कब और कैसे शुरू हुआ इसकी प्रमुख घटनाओं का वर्णन
द्वितीय विश्वयुद्ध का प्रारंभ:- द्वितीय विश्व युद्ध 1 सितंबर 1939 ईस्वी को प्रारंभ हुआ था।
इस युद्ध के लिए अनेक कारण उत्तरदाई है।
- वर्साय की संधि नाजीवाद का उदय तानाशाही का विकास विश्व में विभिन्न गुटों का निर्माण और लीग ऑफ नेशन की दुर्बलता के प्रमुख कारणों ने विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि तैयार कर दी थी। और जर्मनी ने अपनी सैनिक तैयारियां पूरी कर चुका था।
- अगस्त 1939 के अंतिम सप्ताह में एक सुनिश्चित योजना के अनुसार हिटलर ने पोलैंड से डेन्जिम बंदरगाह तक जाने के लिए पोलिस गलियारे की मांग की और पोलिस सरकार के उत्तर की प्रतीक्षा किए बिना ही 1 सितंबर 1939 को प्रातः 5:00 जर्मन सेनाओं को आक्रमण करने का आदेश दिया गया था।
- उधर पोलैंड की रक्षा करने के लिए इंग्लैंड तथा फ्रांस ने भी 3 सितंबर 1939 ईस्वी को जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी। इस प्रकार द्वितीय विश्व युद्ध प्रारंभ हो गया।
द्वितीय विश्व युद्ध की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1. 1 सितंबर 1939 को जर्मनी ने पोलैंड पर आक्रमण कर दिया गया। इस विश्व युद्ध में रूस ने जर्मनी की सहायता की। जिसके फलस्वरूप पोलैण्ड पराजित हो गया। तथा जर्मनी एवं रूस ने पोलैण्ड को आपस में बांट लिया।
2. पोलैण्ड विजय के बाद जर्मनी ने नार्वे डेनमार्क फ्रांस बेल्जियम तथा हॉलैण्ड पर आक्रमण कर उन पर विजय प्राप्त की।
3. फिनलैंड के कुछ भागों पर उसने अपना अधिकार स्थापित कर लिया।
4. जर्मनी की सहायता से इटली ने स्वेज नहर और ब्रिटिश बस्तियों पर आक्रमण किया। परंतु ब्रिटिश सेनाओं ने इस आक्रमण को विफल कर दिया।
5. 1940 ईस्वी में जर्मनी ने इंग्लैंड पर हवाई हमला कर दिया परंतु इंग्लैंड ने इस हवाई हमले को भी विफल कर दिया।
6. जापान और इंग्लैंड आपस में भिड़ गए प्रारंभ में जापान को उसमें सफलता मिली परंतु बाद में अंग्रेज़ी सेनाओं ने जापान को करारी चोट दी।
7. 22 जून 1941 ईस्वी को जर्मनी ने रूस पर आक्रमण कर दिया तथा रूस के कुछ क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया। यह युद्ध 5 माह से अधिक समय तक चला और अंततः इस युद्ध में जर्मनी को परास्त कर दिया गया।
8. जापान में 7 दिसंबर 1941 में प्रशांत महासागर में स्थित पर्ल हार्बर नामक स्थान पर स्थित अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर आक्रमण कर दिया।
9. प्रारंभ में अमेरिका रूस तथा इंग्लैंड को केवल युद्ध सामग्री की ही सहायता प्रदान कर रहा था परंतु परिस्थितियों की प्रतिकूलता देखते हुए अमेरिका स्वयं भी युद्ध में आ गया।
10. युद्ध के अन्तर इटली का पतन हो गया। और मित्र राष्ट्रों ने जर्मनी पर आक्रमण कर दिया। यद्यपि जर्मन सेनाओं ने वीरता से इस आक्रमण का सामना किया परंतु जर्मनी पराजित हो गया। युद्ध में परास्त हो कर जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने आत्महत्या कर ली।
अमेरिका ने 6 अगस्त और 9 अगस्त 1945 को हिरोशिमा व नागासाकी पर परमाणु बम गिराकर जापान को भी अत्यधिक क्षति पहुंचाई जिसके कारण 14 अगस्त 1945 को जापान ने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए तथा मित्र राष्ट्रों की सेनाओं के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हो गया।
मुख्य विषय | |||
ज्ञानकोश | इतिहास | भूगोल | कृषि |
गणित | अँग्रेजी | रीजनिंग | राज्यव्यवस्था |
डाउनलोड | एसएससी | रणनीति | क्विज़ |
अर्थव्यवस्था | विज्ञान | हिन्दी | जीवनी |
राज्यवार | हिन्दी | टेस्ट सीरीज़ (Unlimited) |
इतिहास में माहिर बनने के लिए कुछ किताबें (Amazon Links) –
सभी किताबों के लिंक Amazon.in के हैं, आप लिंक पर क्लिक करके किताब खरीद सकते हैं !
- प्राचीन और मध्यकालीन भारत – पूनम दलाल दहिया
- भारतीय कला एवं संस्कृति – नितिन सिंघानियाँ
- संक्षिप्त इतिहास – NCERT सार – महेश कुमार बर्नवाल – कक्षा 6 से 12 तक
- भारत का इतिहास चार्ट पर – क्विक रिविज़न के लिए
- मैगबुक भारतीय इतिहास 2020 – By Arihant Experts
- आधुनिक भारत का इतिहास – बिपिन चन्द्र
- भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन – दृष्टि
- सामान्य अध्ययन Manual 2020 – Arihant Publications
- Fast Track इतिहास | सार | मानचित्र एवं तालिकाएँ | 20 साल में पूछे गए प्रश्न
Related Posts:
- बाबर | मुगल वंश | शुरू से अंत तक
- प्रतियोगी परीक्षा के 15 दिन पूर्व से कैसे तैयारी करें ?
- मशरूम की खेती कैसे की जाती है ? तथा इसके लाभ (Mushroom Cultivation)
- Phishing क्या होता है ? और कैसे बचें | What is Phishing in Hindi
- सूर्य ग्रहण क्यों होता है, कब होता है, कैसे होता है ? | complete information about Solar…
1 thought on “द्वितीय विश्व युद्ध कब और कैसे शुरू हुआ ?”
बहुत ही अच्छी जानकारी। घटनाओं को क्रमानुसार बताया गया है। आपका धन्यवाद