हिंदी दिवस

  • देश में अंग्रेज़ी भाषा के बढ़ते चलन और हिंदी की उपेक्षा को रोकने के लिए है,भारत में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को अंग्रेजी के साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया।
  • काका कालेलकर, मैथिलीशरण गुप्त, हज़ारी प्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविंददास ने हिंदी को राजभाषा बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
  • जवाहरलाल नेहरू सरकार ने इस ऐतिहासिक दिन के महत्व को देखते हुए हर साल 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। 
  • पहला आधिकारिक हिन्दी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।
  • संविधान का अनुच्छेद 343 के अनुसार हिंदी के अलावा अंग्रेजी दूसरी आधिकारिक भाषा है ।
  • भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची भारत की भाषाओं से संबंधित है। इस अनुसूची में 22 भारतीय भाषाओं को शामिल किया गया है।हिंदी भी आठवीं अनुसूची की भाषा है।
  • संविधान के अनुच्छेद 351 के तहत हिन्दी को अभिव्यक्ति के सभी माध्यमों के रूप में विकसित और प्रचारित करने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। 
  • अनुच्छेद 351 ‘हिंदी भाषा के विकास के लिये निर्देश’ से संबंधित है।
  • हिंदी शास्त्रीय भाषा नहीं है।
  • विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है।
  • 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में संपन्न प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगाँठ के अवसर पर हुए आयोजन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • पहली बार यह वर्ष 2006 में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा दुनिया भर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया गया था।
  • विश्व हिंदी सचिवालय भवन का उद्घाटन 2018 में मॉरीशस में किया गया था।
  • उद्भव हिंदी भाषा को अपना नाम फारसी शब्द ‘हिंद’ से प्राप्त हुआ है, जिसका अर्थ है ‘सिंधु नदी की भूमि‘।
  • 11वीं शताब्दी की शुरुआत में तुर्की के आक्रमणकारियों ने सिंधु नदी के आसपास के क्षेत्र की भाषा को हिंदी यानी ‘सिंधु नदी की भूमि की भाषा’ नाम दिया।
  • आधुनिक देवनागरी लिपि भी 11वीं शताब्दी में ही अस्तित्व में आई।
  • भारत के अतिरिक्त अन्य देशों में हिंदी का प्रयोग:दुनिया में बोली जाने वाली कुल भाषाओं में हिंदी पाँचवीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।
  • वर्तमान में पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्यूज़ीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, मॉरीशस और दक्षिण अफ्रीका में हिंदी भाषा का प्रयोग किया जाता है।
  • संबंधित सरकारी प्रयासवर्ष 1960 में शिक्षा मंत्रालय के तहत भारतीय राज्यों के गैर-हिंदी भाषी लोगों, विदेशों में बसे भारतीयों और हिंदी सीखने के इच्छुक विदेशी नागरिकों को पत्राचार के माध्यम से हिंदी का ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से ‘केंद्रीय हिंदी निदेशालय’ की स्थापना की गई थी।
  • भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) ने विभिन्न विदेशी विश्वविद्यालयों/संस्थानों में ‘हिंदी चेयर’ की स्थापना की है।
  • ‘लीला-राजभाषा’ (लर्न इंडियन लैंग्वेज थ्रू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) हिंदी सीखने हेतु एक मल्टीमीडिया आधारित स्व-शिक्षण अनुप्रयोग है।
  • राजभाषा विभाग द्वारा विकसित ‘ई-सरल हिंदी वाक्य कोश’ और ‘ई-महाशब्द कोश मोबाइल एप’ का उद्देश्य हिंदी के विकास के लिये सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग को सुनिश्चित करना है।
  • ‘राजभाषा गौरव पुरस्कार’ और ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ हिंदी में योगदान को मान्यता देते हैं।

Categorized in: