यूरेशियन आर्थिक संघ(Eurasian Economic Union -EAEU)

  • यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन मुख्यतः उत्तरी यूरेशिया में स्थित राज्यों का आर्थिक संघ है।
  • ई.ए.ई.यू. की स्थापना के लिये हुई संधि पर बेलारूस, कज़ाख्स्तान और रूस के नेताओं ने 29 मई, 2014 को हस्ताक्षर किये थे
  • यह संधि 1 जनवरी, 2015 से लागू हो गई थी।
  • आर्मेनिया और किर्गिस्तान क्रमशः 9 अक्टूबर और 23 दिसंबर 2014 को इस समूह में प्रवेश दिया गया था।
  • वर्ष 1994 में ही कज़ाख्स्तान के राष्ट्रपति नर्सुल्तान नज़रबेयव ने सबसे पहले ‘यूरेशियन यूनियन’ बनाने का विचार प्रस्तुत किया था।
  • EAEU अपनी सीमाओं के भीतर वस्तुओं, सेवाओं, पूंजी और श्रम के मुक्त आवागमन की सुविधा प्रदान करता है।
  • यह संघ के भीतर संधि और अंतर्राष्ट्रीय समझौतों द्वारा निर्धारित क्षेत्रों में नीतियों का अनुसरण, समन्वय और सामंजस्य स्थापित करता है।
  • इसकी आधिकारिक भाषा रूसी है।
  • इस्का प्रशासनिक केंद्र मास्को, रूस है तथा न्यायालय मिन्स्क, बेलारूस में है।

सदस्य देश

  • आर्मेनिया
  • बेलारूस
  • कज़ाख्स्तान
  • किर्गिस्तान
  • रूस

Categorized in: