एशियाई विकास बैंक (ADB)

  • एशियाई विकास बैंक (ADB) एक क्षेत्रीय विकास बैंक है जिसकी स्थापना 19 दिसम्बर 1966 को एशियाई देशों के आर्थिक विकास के सुगमीकरण के लिए की गयी थी।
  • एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में है।
  • इस बैंक की स्थापना 31 सदस्यों के साथ हुई थी। हालांकि वर्तमान में एडीबी के 68 सदस्य हैं; जिसमे से 49 एशिया और पैसिफिक से हैं और 19 सदस्य बाहरी हैं।
  • ADB का उद्देश्य एशिया में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
  • एडीबी (ADB) का प्रारूप काफी हद तक विश्व बैंक के आधार पर बनाया गया था और विश्व बैंक के समान यहां भी भारित वोट प्रणाली की व्यवस्था है जिसमे वोटों का वितरण सदस्यों के पूंजी अभिदान अनुपात के आधार पर किया जाता है।
  • भारत ADB का एक संस्थापक सदस्य है।
  • एशियाई विकास आउटलुक को एशियाई विकास बैंक (ADB) के द्वारा प्रत्येक वर्ष जारी किया जाता है।
  • यह रिपोर्ट एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वारा अपने विकासशील सदस्य देशों (DMCs) के लिए जारी की जाती है।

Categorized in: