दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन (Association of Southeast Asian Nations- ASEAN) 

  • यह एक क्षेत्रीय समूह है जो आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देता है।
  • आसियान का गठन वर्ष 1967 में इसके संस्थापक सदस्यों द्वारा आसियान घोषणा (बैंकॉक घोषणा) पर हस्ताक्षर करने के साथ हुआ था।
  • दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संघ अर्थात ‘आसियान’ एक क्षेत्रीय संगठन है।
  • इसकी स्थापना एशिया-प्रशांत क्षेत्र के उत्तर-औपनिवेशिक देशों के मध्य बढ़ते हुए तनाव के बीच राजनीतिक और सामाजिक स्थिरता को बढ़ावा देने हेतु की गई थी।
  • आसियान के संस्थापक सदस्य इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड है।
  • आसियान दस दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्याँमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम का एक संगठन है।
  • इसके सदस्य राज्यों के अंग्रेज़ी नामों के वर्णानुक्रम के आधार पर इसकी अध्यक्षता वार्षिक रूप से प्रदान की जाती है।
  • आसियान का आदर्श वाक्य “एक दृष्टि, एक पहचान, एक समुदाय” है।
  • आसियान का सचिवालय जकार्ता, इंडोनेशिया में है।

Categorized in: