नाटो

  • उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना 4 अप्रैल, 1949 को 12 संस्थापक सदस्यों द्वारा अमेरिका के वाशिंगटन में किया गया था।
  • यह एक अंतर- सरकारी सैन्य संगठन है।
  • इसका मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में अवस्थित है।
  • वर्तमान में इसके सदस्य देशों की संख्या 30 है।
  • नाटो यूरोप और उत्तरी अमेरिका के देशों के मध्य एक सैन्य गठबंधन है।
  • नाटो सामूहिक रक्षा के सिद्धांत पर काम करता है, जिसका तात्पर्य ‘एक या अधिक सदस्यों पर आक्रमण सभी सदस्य देशों पर आक्रमण माना जाता है।
  • नाटो में कोई भी निर्णय सभी 30 सदस्यों के सामूहिक इच्छा के आधार पर ली जाती है। 
  • नाटो के सदस्य देशों का कुल सैन्य खर्च विश्व के सैन्य खर्च का 70% से अधिक है, जिसमें अमेरिका अकेले अन्य यूरोपीय देशों की तुलना में अधिक खर्च करता है।

नाटो और भारत

  • भारत नाटो का सदस्य देश नहीं है।
  • अमेरिकी सीनेट ने भारत देश को नाटो सहयोगी देश का दर्जा देने के लिये विधेयक पारित किया है अत: अमेरिकी सीनेटर ने हथियार निर्यात नियंत्रण अधिनियम में संशोधन की मांग की।
  • इसके पहले अमेरिका यह दर्जा इज़रायल और दक्षिण कोरिया को दे चुका है।

Categorized in: