पृथ्वी दिवस

  • हर साल 22 अप्रैल को दुनिया भर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
  • अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन ने 1970 में पृथ्वी दिवस की नींव पर्यावरण शिक्षा के रूप में डाली थी, जिसके बाद से पृथ्वी दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई।
  • नेल्सन द्वारा इस मुहिम को शुरू करने के बाद से उन्हें फादर ऑफ अर्थ डे के नाम से जाना जाने लगा।
  • अमेरिका में इस दिन को ट्री डे के रूप में भी मनाया जाता है।
  • इसे पहली बार साल 1970 में मनाया गया था।
  • इसका मकसद पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक बनाना है।
  • पहले पृथ्वी दिवस दो अलग-अलग मौकों पर मनाया जाता था, 21 मार्च -अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस ( संयुक्त राष्ट्र संघ की मान्यता प्राप्त थी),22 अप्रैल -पृथ्वी दिवस।
  • दो अलग-अलग दिवस मनाया जाना 22 अप्रैल 1970 को खत्म हो गया।
  • साल 1970 से दुनिया भर में 192 से अधिक देशों के निवासी एक साथ पृथ्वी दिवस(22 अप्रैल ) मनाते हैं।
  • साल 2016 में संयुक्त राष्ट्र में इसी दिन(22 अप्रैल ) ऐतिहासिक पेरिस समझौते पर सभी देशों ने दस्तखत किए थे।
  • 2022 में पृथ्वी दिवस के 52 साल पूरे हो रहे हैं।
  • साल 2022 पृथ्वी दिवस की थीम ‘Invest In Our Planet’ यानी ‘हमारे ग्रह में निवेश करें’ है, जबकि साल 2021 की थीम ‘Restore Our Earth’ थी।

Categorized in: