गरुड़ शक्ति अभ्यास

गरुड़ शक्ति अभ्यास का आठवां संस्करण 21 नवंबर, 2022 को शुरू हुआ।

13 दिवसीय गरुड़ शक्ति अभ्यास इंडोनेशिया के करावांग में संगगा बुआना प्रशिक्षण क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।

गरुड़ शक्ति अभ्यास भारत और इंडोनेशिया के बीच एक द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास है।

यह संयुक्त सैन्य अभ्यास इंडोनेशिया और भारत के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

यह भारतीय सेना के पैरा स्पेशल फोर्स को शामिल करते हुए 2012 से आयोजित किया जा रहा है।

इसमें आतंकवाद-रोधी, क्लोज-क्वार्टर मुकाबला और अन्य विशेष अभियान शामिल हैं।

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भारत और इंडोनेशिया की सेनाओं के बीच विश्वास और सहयोग को बढ़ाना है।

अन्य महत्वपूर्ण द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास

मैत्री सैन्य अभ्यास -भारत और थाईलैंड

एकुवेरिन सैन्य अभ्यास-भारत और मालदीव

हैंड-इन-हैंड सैन्य अभ्यास -भारत और चीन

मित्र शक्ति सैन्य अभ्यास– भारत और श्रीलंका

हरिमऊ शक्ति सैन्य अभ्यास-भारत और मलेशिया

कुरुक्षेत्र सैन्य अभ्यास-भारत और सिंगापुर

नोमेडिक एलीफैंट सैन्य अभ्यास-भारत और मंगोलिया

शक्ति सैन्य अभ्यास-भारत और फ्राँस

सूर्य किरण सैन्य अभ्यास-भारत और नेपाल

युद्ध अभ्यास सैन्य अभ्यास -भारत और अमेरिका

Categorized in: