राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भारत में शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए 11 सितंबर, 2008 को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने की घोषणा की थी।

यह दिवस कई समारोहों और कार्यक्रमों का आयोजन करके स्कूलों में मनाया जाता है।

मौलाना अबुल आज़ाद एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता, लेखक, इस्लामी धर्मशास्त्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के एक वरिष्ठ नेता थे। 

वह स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने और 1947 से 1958 तक पंडित जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में अपनी सेवाएं दीं।

मौलाना अबुल कलाम आजाद के प्रसिद्ध वक्तत्व

“अपने मिशन में सफल होने के लिए आपके पास अपने लक्ष्य के लिए एकल-दिमाग वाली भक्ति होनी चाहिए।”

“हमें इस बात का अहसास होना चाहिए कि आत्मविश्वास के साथ आत्मसम्मान आता है।”

“शिक्षाविदों को छात्रों में पूछताछ, रचनात्मकता, उद्यमशीलता और नैतिक नेतृत्व की भावना का निर्माण करना चाहिए और उनका आदर्श बनना चाहिए।”

“लोकतंत्र का जीवित रहना बहुत जरूरी है। यह देश की ऐसी विशेषता है जो आधुनिक भारत को दूसरों से अलग बनाती है।”

“हमें अपने जीवन में कभी हताश नहीं होना चाहिए, निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।”

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

वैश्चिव स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 24 जनवरी को प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।

जिसके लिए मुख्य विषय (Theme) की घोषणा संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा हर साल की जाती है।

वर्ष 2022 के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की थीम ‘चेंजिंग कोर्स, ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन’ यूनेस्को ने घोषित किया है।

Categorized in: