दीपोर बील

  • यह असम की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है
  • यह बर्डलाइफ इंटरनेशनल द्वारा एक महत्त्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र घोषित होने के अलावा राज्य का एकमात्र रामसर स्थल है।
  • यह असम के गुवाहाटी शहर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है और ब्रह्मपुत्र नदी का पूर्ववर्ती जल चैनल है।
  • यह झील गर्मियों में 30 वर्ग किमी. तक फैलती है और सर्दियों में लगभग 10 वर्ग किमी. तक कम हो जाती है।
  • वन्यजीव अभयारण्य इस आर्द्रभूमि (बील) के भीतर 4.1 वर्ग किमी. में स्थित है।
  • यह जलीय वनस्पतियों और एवियन जीवों के लिये एक अद्वितीय/अनूठा आवास है।
  • गुवाहाटी शहर के लिये एकमात्र प्रमुख स्टॉर्म वाटर स्टोरेज होने के अलावा इसका जैविक और पर्यावरणीय दोनों महत्त्व है।
  • यह कई स्थानीय परिवारों के लिये आजीविका का साधन प्रदान करती है।

Categorized in: