एथलीट और राज्यसभा की मनोनीत सांसद पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनाया गया है।

उन्हें निर्विरोध IOA की पहली महिला अध्यक्ष चुन लिया गया है।

पीटी उषा का पूरा नाम पिलाउल्लाकांडी थेक्केपरांबिल उषा है।

पीटी उषा को ‘पय्योली एक्सप्रेस, उड़नपरी’ के नाम से भी जाना जाता है

पीटी उषा ने वर्ष 1982 से 1994 तक एशियाई खेलों में चार स्वर्ण सहित 11 पदक जीते है।

उन्होंने वर्ष 1986 के सियोल एशियाई खेलों में सभी चार स्वर्ण (200 मीटर, 400 मीटर, 400 मीटर बाधा दौड़ और चार गुणा 400 मीटर रिले) पदकों के साथ ही 100 मीटर में रजत भी जीता था।

भारतीय ओलंपिक संघ भारत की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (NOC) है।

इसका कार्य ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों व अन्य अंतर्राष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्त्व करने वाले एथलीटों का चयन करना और भारतीय टीम का प्रबंधन करना है। 

यह भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ की तरह ही कार्य करता है, तथा राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्त्व करने वाले एथलीटों का भी चयन करता है।

Categorized in: