1.गुरु नानक देव (1469-1539)

  • ये सिखों के पहले गुरु और सिख धर्म के संस्थापक थे।
  • इन्होंने गुरु का लंगर की शुरुआत की।
  • वह बाबर के समकालीन थे।
  • गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर करतारपुर कॉरिडोर को शुरू किया गया था।

2.गुरु अंगद (1504-1552)

  • इन्होंने गुरुमुखी नामक नई लिपि का आविष्कार किया और गुरु का लंगर प्रथा को लोकप्रिय बनाया।

3.गुरु अमर दास (1479-1574)

  • इन्होंने आनंद कारज विवाह समारोह की शुरुआत की।
  • इन्होंने सिखों के बीच सती और पर्दा व्यवस्था जैसी प्रथाओं को समाप्त कर दिया।
  • ये अकबर के समकालीन थे।

4.गुरु राम दास (1534-1581)

  • इन्होंने वर्ष 1577 में अकबर द्वारा दी गई ज़मीन पर अमृतसर की स्थापना की।
  • इन्होंने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर का निर्माण शुरू किया।

5.गुरु अर्जुन देव (1563-1606)

  • इन्होंने वर्ष 1604 में आदि ग्रंथ की रचना की।
  • इन्होंने स्वर्ण मंदिर का निर्माण पूरा किया।
  • वे शाहिदीनदेसरताज के रूप में प्रचलित थे।
  • इन्हें जहाँगीर ने राजकुमार खुसरो की मदद करने के आरोप में मार दिया।

6.गुरु हरगोबिंद (1594-1644)

  • इन्होंने सिख समुदाय को एक सैन्य समुदाय में बदल दिया। इन्हें सैनिक संतके रूप में जाना जाता है।
  • इन्होंने अकाल तख्त की स्थापना की और अमृतसर शहर को मज़बूत किया।
  • इन्होंने जहाँगीर और शाहजहाँ के खिलाफ युद्ध छेड़ा।

7.गुरु हर राय (1630-1661)

  • ये शांतिप्रिय व्यक्ति थे और इन्होंने अपना अधिकांश जीवन औरंगज़ेब के साथ शांति बनाए रखने तथा मिशनरी काम करने में समर्पित कर दिया।

8.गुरु हरकिशन (1656-1664)

  • ये अन्य सभी गुरुओं में सबसे कम आयु के गुरु थे और इन्हें 5 वर्ष की आयु में गुरु की उपाधि दी गई थी।
  • इनके खिलाफ औरंगज़ेब द्वारा इस्लाम विरोधी कार्य के लिये सम्मन जारी किया गया था।

9.गुरु तेग बहादुर (1621-1675)

  • इन्होंने आनंदपुर साहिब की स्थापना की।

10.गुरु गोबिंद सिंह (1666-1708)

  • इन्होंने वर्ष 1699 में खालसानामक योद्धा समुदाय की स्थापना की।
  • इन्होंने एक नया संस्कार पाहुल शुरू किया।
  • ये मानव रूप में अंतिम सिख गुरु थे और इन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों के गुरु के रूप में नामित किया।

Categorized in: