यूनेस्को

  • यूनेस्को का पूरा नाम संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन(United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization-UNESCO) है।
  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन’ (UNESCO) संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जिसका प्रमुख उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से शांति स्थापित करने का प्रयास करती है। 
  • यूनेस्को की स्थापना 16 नवंबर, 1945 को हुई थी तथा इसका मुख्यालय पेरिस में स्थित है।
  • शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए इसमें 193 सदस्य देश और 11 सहयोगी देश हैं, साथ ही गैर सरकारी, अंतर सरकारी और निजी क्षेत्र में भागीदार हैं।
  • यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास समूह का सदस्य है।
  • संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों एवं संगठनों के इस समूह का उद्देश्य सतत् विकास लक्ष्यों को पूरा करना है। 

उद्देश्य

  • सांस्कृतिक विविधता, परस्पर संवाद एवं शांति की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना।
  • सतत् विकास के लिये नीति एवं विज्ञान संबंधी ज्ञान का उपयोग करना।
  • सभी के लिये गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उन्हें उम्र भर सीखने हेतु प्रेरित करना।
  • उभरती सामाजिक और नैतिक चुनौतियों को संबोधित करना।
  • संचार एवं सूचना के माध्यम से समावेशी ज्ञान से युक्त समाज का निर्माण करना।
  • विश्व के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों जैसे ‘अफ्रीका’ एवं ‘लैंगिक समानता’ पर ध्यान केंद्रित करना।

यूनेस्को की महत्त्वपूर्ण रिपोर्ट्स

यूनेस्को विज्ञान रिपोर्ट

  • यूनेस्को विज्ञान रिपोर्ट विश्व भर में नियमित रूप से विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार शासन (STI) का खाका तैयार करती है।
  • यह रिपोर्ट विकास एवं शांति के लिये विश्व विज्ञान दिवस को मनाने हेतु प्रत्येक 5 वर्ष में 10 नवंबर को प्रकाशित की जाती है। 

ग्लोबल एजुकेशन मॉनीटरिंग रिपोर्ट

  • ग्लोबल एजुकेशन मॉनीटरिंग रिपोर्ट एसडीजी एजेंडा में शिक्षा पर सतत् विकास लक्ष्य एवं उसके 10 लक्ष्यों तथा शिक्षा से संबंधित अन्य लक्ष्यों की प्रगति का आकलन करती है।

मैकब्राइड रिपोर्ट 1980

  • मैकब्राइड आयोग की व्यापक रिपोर्ट को “मेनी वॉयसेस, वन वर्ल्ड” के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह आधुनिक समाज में विशेषकर मास मीडिया एवं न्यूज़ से संबंधित संचार समस्याओं का विश्लेषण करती है।

Categorized in: