राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस

  • भारत हर साल 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस (National Anti-Terrorism Day) मनाता है।
  • आतंकवाद विरोधी दिवस का आयोजन मुख्य रूप से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है।
  • इस के आयोजन का उद्देश्य आम लोगों में हिंसा और आतंकवाद के प्रति जागरूकता फैलाना है।
  • इस अवसर पर युवाओं को आतंकवाद के विरुद्ध जागरूक करने और उन्हें मानव पीड़ा तथा मानव जीवन पर इसके प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान करने जैसे कार्य किये जाते हैं।

राजीव गांधी

  • राजीव गांधी भारत के छठे प्रधानमंत्री थे। 
  • उन्होंने 1984 और 1989 के बीच देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।
  • मात्र 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और संभवतः दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक हैं जिन्होंने इतनी कम उम्र में किसी सरकार का नेतृत्त्व किया।
  • राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को बम्बई (मुंबई) में हुआ था।
  • राजीव गांधी वर्ष 1984 को अपनी माँ और भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के पश्चात् वे काॅन्ग्रेस अध्यक्ष एवं देश के प्रधानमंत्री बने।
  • 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में एक रैली के दौरान अलगाववादी संगठन लिट्टे की महिला सुसाइड बॉम्बर ने राजीव गांधी की हत्या कर दी थी।
  • भारत लिट्टे की गतिविधियों को रोकने के लिए श्रीलंका में एक भारतीय शांति सेना भेजने जा रहा था।

Categorized in: