ट्विटर (Twitter)

  • ट्विटर एक अमेरिकी माइक्रोब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किंग सेवा है।
  • इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से, यूजर्स ट्वीट्स कहे जाने वाले संदेशों को पोस्ट और इंटरैक्ट करते हैं।
  • पंजीकृत यूजर्स ट्वीट को पोस्ट, लाइक और रीट्वीट कर सकते हैं। अपंजीकृत यूजर्स केवल उन पोस्ट को पढ़ सकते हैं।
  • दुनिया भर में ट्विटर के 25 से अधिक कार्यालय हैं।
  • ट्विटर मार्च 2006 में जैक डोर्सी, नोआ ग्लास, बिज़ स्टोन और इवान विलियम्स द्वारा बनाया गया था और जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया था।

भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को ट्विटर का सीईओ नियुक्त किया गया है। सीईओ के रूप में उन्होने जैक डोर्सी की जगह ली है।

पराग अग्रवाल

  • पराग अग्रवाल के जन्म मुंबई में वर्ष 1984 में हुआ था।
  • भारत के प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ पराग अग्रवाल को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘ट्वीटर’ का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ पराग अग्रवाल, दुनिया की शीर्ष प्रौद्योगिकी कंपनियों के प्रमुख का पद संभालने वाले भारतीय मूल के सुंदर पिचाई और सत्‍या नडेला की सूची में शामिल हो गए हैं।
  • पराग अग्रवाल ने ‘सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान-बम्‍बई’ से कम्‍प्‍यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी में स्‍नातक की डिग्री हासिल की है, जबकि उन्होंने अमेरिका के ‘स्‍टैनफोर्ड विश्‍वविद्यालय’ से पीएचडी की है।
  • पराग अग्रवाल वर्ष 2011 में ट्विटर में शामिल हुए और वर्ष 2017 से वे ट्विटर के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। 

Categorized in: