प्रवासी भारतीय दिवस (Pravasi Bhartiya Divas)

  • प्रवासी भारतीय दिवस(PBD) भारत में हर  वर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है।
  • यह दिन 9 जनवरी, 1915 को मुंबई (बॉम्बे) में दक्षिण अफ्रीका से महात्मा गांधी की वापसी की याद में भी मनाया जाता है।
  • भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।
  • यह दिन औपचारिक रूप से 2003 में स्थापित किया गया था।
  • इस दिन के समारोह प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की), भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा प्रायोजित हैं।
  • वर्ष 2003 से प्रवासी दिवस मनाने की शुरुआत की गई लेकिन वर्ष 2015 में इसे संशोधित किया गया और हर दो वर्ष पर इसे मनाने का निर्णय लिया गया।
  • PBD सम्मेलन हर दो वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता हैं।
  • इस दिन सरकार प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार भी प्रदान करती है।
  • यह दिवस प्रवासी भारतीय समुदाय को सरकार और देश के मूल लोगों के साथ जुड़ने के लिये एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • 16वां प्रवासी भारतीय दिवस नई दिल्ली में “आत्मनिर्भर भारत में योगदान” थीम के साथ आयोजित किया गया था।
  • 17वें प्रवासी भारतीय दिवस 2023 का आयोजन अगले साल जनवरी में इंदौर में किया जाएगा।

सरकारी पहलें

  • प्रवासी कौशल विकास योजना (PKVY)- प्रवासी भारतीय कामगारों के कौशल विकास की प्रक्रिया को संस्थागत बनाना।
  • प्रवासी बच्चों के लिये छात्रवृत्ति कार्यक्रम (SPDC)- स्नातक पाठ्यक्रमों हेतु भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और अनिवासी भारतीय (NRI) छात्रों को प्रतिवर्ष 100 छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जाती हैं।
  • ‘भारत को जानो’ कार्यक्रम (केआईपी)- यह भारतीय मूल के युवाओं (18-30 वर्ष) को उनकी भारतीय मूल और समकालीन भारत से परिचित कराता है।
  • ई-माइग्रेट सिस्टम- यह एक विदेशी नियोक्ता डेटाबेस है। यह कल्याण सुनिश्चित करता है और प्रवासियों के शोषण पर रोक लगाता है।
  • VAJRA (उन्नत संयुक्त अनुसंधान संकाय का दौरा) योजना-यह एक रोटेशन कार्यक्रम को औपचारिक रूप देता है जिसमें शीर्ष NRI वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर, प्रबंधक और पेशेवर एक संक्षिप्त अवधि के लिये भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों की सेवा करते हैं।

Categorized in: