विश्व पर्यटन दिवस(World Tourism Day)

प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को विश्व भर में विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

इस दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1980 में की गई थी।

विश्व पर्यटन दिवस मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूक करना है।

27 सितंबर 1970 को ही संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) की विधियों को अपनाया गया था।

उसके पाँच वर्ष बाद UNWTO की स्थापना वर्ष 1975 में हुई और इसके पाँच साल बाद वर्ष 1980 में विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत हुई।

वर्ष 1997 में UNWTO ने इस्तांबुल, तुर्की में अपने पाँचवे सत्र में इस बात का निर्णय लिया की प्रत्येक वर्ष कोई एक देश विश्व पर्यटन दिवस की मेज़बानी करेगा। 

 UNWTO ने विश्व पर्यटन दिवस, 2022 की मेज़बानी इंडोनेशिया को सौंपी है। 

पर्यटन दिवस 2022 की थीम “पर्यटन पर पुनर्विचार”(Rethinking Tourism) है।

Categorized in: