विश्व मृदा दिवस

प्रतिवर्ष 5 दिसम्बर को विश्व मृदा दिवस के रूप में मनाया जाता है

मृदा दिवस को खाद्य व कृषि संगठन(FAO) द्वारा मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय मृदा विज्ञान संघ ने 5 दिसंबर 2002 को विश्व मृदा दिवस मनाने की सिफारिश की थी।

थाईलैंड के नेतृत्व में, FAO ने विश्व मृदा दिवस की औपचारिक स्थापना का समर्थन किया था।

यह दिन अवधारण के मुख्य प्रस्तावक थाईलैंड के दिवंगत राजा भूमिबोल अदुल्यादेज के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है।

पहला विश्व मृदा दिवस 5 दिसंबर 2014 को मनाया गया था।

यह दिवस मनाने का उद्देश्य मिट्टी के क्षरण के बारे में लोगों को बताना है। 

विश्व मृदा दिवस 2022 की थीम है- ‘मृदा, जहां भोजन शुरू होता है

वर्ष 2021 की थीम ‘हॉल्ट सॉइल सैलिनाइजेशन, बूस्ट सॉइल प्रोडक्टिविटी’ (मृदा लवणीकरण को रोकें, मृदा उत्पादकता को बढ़ावा दें) थी।

खाद्य व कृषि संगठन (FAO)

यह एक संयुक्त राष्ट्र की संस्था है।

यह संयुक्त राष्ट्र आर्थिक व सामजिक परिषद् के अधीन कार्य करती है।

इसकी स्थापना 16 अक्टूबर, 1945 को की गयी थी।

इसका मुख्यालय इटली के रोम में स्थित है।

वर्तमान में इसके कुल 194 सदस्य हैं।

Categorized in: