इंडियन होम रूल सोसायटी

  • लंदन स्थित भारतीय संगठन इंडियन होम रूल सोसायटी का गठन 18 फ़रवरी 1905 को किया गया था।
  • इसके संस्थापक सदस्य श्यामजी कृष्ण वर्मा थे।
  • उन्होने ब्रिटेन में भीकाजी कामा, दादा भाई नारोजी और सरदार सिंह जी रावजी और एस आर राणा जैसे प्रमुख राष्ट्रवादियों के सहयोग से यह संगठन तैयार किया गया था।
  • इसका उद्देश्य भारत में स्व-शासन की स्थापना करना और ब्रिटेन में इसके लिए समर्थन हासिल करना था।
  • इस संगठन के सदस्य केवल भारतीय ही हो सकते थे।
  • लंदन में युवा भारतीय छात्रों का इस सोसायटी को अपार समर्थन मिला और यह भारत में क्रान्तिकारी आंदोलनों के सम्पर्क में भी रहा।
  • श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म 4 अक्तूबर, 1857 को गुजरात के कच्छ ज़िले के मांडवी शहर में हुआ था।
  • वे बाल गंगाधर तिलक, स्वामी दयानंद सरस्वती और हर्बर्ट स्पेंसर से प्रेरित थे।
  • उन्होंने लंदन में इंडियन होम रूल सोसाइटी, इंडिया हाउस और द इंडियन सोशियोलॉजिस्ट जैसे संगठनों की स्थापना की थी।

NOTE

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मार्च, 2022 को श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
  • वर्ष 2003 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में श्री नरेन्द्र मोदी स्विटजरलैंड से श्यामजी कृष्ण वर्मा की अस्थियां स्वदेश लाये थे।
  • वर्ष 2015 में वे प्रधानमंत्री रहते हुए लंदन से श्यामजी कृष्ण वर्मा का मरणोपरांत बार सदस्यता का प्रमाणपत्र भी स्वदेश लाये थे।

Categorized in: