गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस(Government e-Marketplace-GeM)

  • GeM विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकारों के विभागों/संगठनों/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) द्वारा आवश्यक सामान्य उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद की सुविधा के लिये वन-स्टॉप राष्ट्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल है।
  • GeM पर उपलब्ध वस्तुओं और सेवाओं के लिये मंत्रालयों व केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों द्वारा वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद करना अनिवार्य है।
  • यह सरकारी उपयोगकर्त्ताओं को उनके पैसे का सर्वोत्तम मूल्य प्राप्त करने की सुविधा के लिये ई-बोली और रिवर्स ई-नीलामी जैसे उपकरण भी प्रदान करता है।
  • जेम पूरी तरह से कागज़ रहित, कैशलेस और प्रणाली संचालित ई-मार्केटप्लेस है, जो न्यूनतम मानव इंटरफेस के साथ आम उपयोग की वस्तुओं और सेवाओं की खरीदारी करने की सुविधा देता है।
  • वर्तमान में GeM के पास 30 लाख से अधिक उत्पाद हैं, इसके पोर्टल पर अब तक 10 लाख करोड़ रुपए का लेन-देन हो चुका है।
  • GeM को वर्ष 2016 में सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिये लॉन्च किया गया था।
  • GeM के लिए नोडल मंत्रालय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय है।

कैसे इस्तेमाल करे

  • केंद्र सरकार के विभाग/राज्य सरकारें/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/स्वायत्त निकायों के अधिकृत प्रतिनिधि जेम का उपयोग कर सकते हैं।
  • GeM की सेवाओं का प्रयोग करने के लिये संयुक्त सचिव और समान स्तर के अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। 
  • ये अधिकारी आगे अपने विभाग के अन्य अधिकारियों को GeM की सेवाओं का उपयोग करने के लिये अधिकृत कर सकते हैं।
  • ऐसे सरकारी प्रयोक्ता जिनके पास आधार संख्या, मोबाइल संख्या, सरकारी/एनआईसी मेल, क्लास-3 हस्ताक्षर प्रमाणपत्र और उनके विभाग के सक्षम प्राधिकारी का अनुमोदन हो जेम पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन इनको जेम पर स्वयं को पंजीकृत कराना होगा।

Categorized in: