सिक्किम राज्य 

  • भारत 1947 में आजाद हो गया लेकिन सिक्किम 1974 तक एक स्वतंत्र राष्ट्र रहा।
  • प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और देश की खुफिया एजेंसी रॉ के प्रयासों के बाद 26 अप्रैल, 1975 में सिक्किम का भारत में विलय हुआ।
  • 16 मई , 1975 को सिक्किम भारतीय संघ का 22वाँ राज्य बना था।
  • सिक्किम को 35वें संविधान संशोधन से सह-राज्य के रूप में भारत का भाग बनाया गया था।
  • 36वें संविधान संशोधन से सिक्किम को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया।
  • सिक्किम प्रत्येक वर्ष 16 मई को अपना स्थापना दिवस मनाता है
  • भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित सिक्किम एक पर्वतीय राज्य है।
  • यह दुनिया का पहला जैविक राज्य है।
  • सिक्किम की राजधानी गंगटोक है तथा सबसे बड़ा शहर है।
  • सिक्किम में चार जनपद हैं।
  • सिक्किम राज्य के पश्चिम में नेपाल, उत्तर -पूर्व में तिब्बत, दक्षिण में पश्चिम बंगाल तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान है।
  • सिक्किम , भारत के सिलीगुड़ी कॉरिडोर के भी करीब स्थित है।
  •  हिंदू तथा बज्रयान बौद्ध धर्म सिक्किम के प्रमुख धर्म हैं। 
  • यह राज्य पूर्वी हिमालय का एक हिस्सा है।
  • यहाँ सीढ़ीदार खेतों में पारम्परिक पद्धति से कृषि की जाती है।
  • सिक्किम में गरम पानी के अनेक झरने हैं जो अपनी रोगहर क्षमता के लिये विख्यात हैं।
  • यहाँ अल्पाइन और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती हैं।
  • सिक्किम अपनी जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है।
  • यहाँ भारत की सबसे ऊंची चोटी और पृथ्वी पर तीसरी सबसे ऊंची चोटी ‘कंचनजंगा’ है।
  • यहीं कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान भी स्थित है, जिसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है।
  • प्राकृतिक सुन्दरता तथा राजनीतिक स्थिरता आदि विशेषताओं के कारण सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यटन का प्रमुख केन्द्र है।

Categorized in: