विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day)

  • संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है । 
  • यह दिन डेयरी क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों के प्रति जागरूकता और ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है।
  • 2001 में FAO द्वारा 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस के रूप में मनाने के लिए चुना गया था।

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस(National Milk Day)

  • भारत 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाता है।
  • यह दिन 26 नवंबर को मनाया जाता है क्योंकि यह वर्गीज कुरियन की जयंती है।
  • वर्गीज कुरियन को भारत में दुग्ध क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है। 
  • भारत में ऑपरेशन फ्लड के जनक वर्गीज कुरियन है। 

ऑपरेशन फ्लड(Operation Flood)

  • ऑपरेशन फ्लड की शुरुआत 1970 में हुई थी ।
  • इस ऑपरेशन का उद्देश्य देश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता को दोगुना करना था। 
  • इस ऑपरेशन ने ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार पैदा करने में भी मदद की। 
  • इस ऑपरेशन की सफलता से भारत सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक बन गया।
  • भारत दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है।