विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day)

  • प्रत्येक वर्ष 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2018 में खाद्य और कृषि संगठन के सहयोग से की गई थी।
  • 7 जून, 2019 को प्रथम विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया गया था।
  • विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस को मनाने का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धि, कृषि बाजार तक पहुंच, पर्यटन और सतत विकास के प्रबंधन आदि हेतु खाद्य जोखिमो के प्रति लोगो का ध्यान आकर्षित किया जा सके।
  • विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का लक्ष्य सुरक्षित खाद्य मानकों को बनाए रखने और खाद्य जनित बीमारियों के कारण होने वाली मौतों को कम करने हेतु जागरूकता पैदा करना है।
  • खाद्य सुरक्षा यह सुनिश्चित करती है कि खाद्य सामग्री के उपभोग से पहले फसल का उत्पादन, भंडारण और वितरण तक खाद्य श्रृंखला का हर स्टेप पूरी तरह से सुरक्षित हो.
  • विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं खाद्य और कृषि संगठन इस क्षेत्र से संबंधित अन्य संगठन जो दुनिया भर में खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु कार्यरत है।
  • यह दिन विश्व भर में इस तथ्य की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है कि खाद्य केवल एक कृषि संबंधी और व्यापार वस्तु नहीं है बल्कि यह एक सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दा भी है।
  • भारत में प्रत्येक व्यक्ति के लिए सुरक्षित, स्वस्थ और निरंतर भोजन सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा ‘ईट राइट इंडिया’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसे एक राष्ट्रीय आंदोलन में बदलने की आवश्यकता है।

2021 की थीम

  • विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की 2021 की थीम “स्वस्थ कल के लिये सुरक्षित भोजन” है।

Categorized in: